पहली मुलाकात

 प्यार, प्रेम, अहसास, आप जो चाहे इसे नाम दे पर इसके होने का आहस बहुत गुदगुदा और कालपनिक होता किसी के लिए कुछ अहसास होना उसके ख्याल मे होना आप हकीकत से हट सपने की दुनिया मे रहना। जब प्यार होता है तो शायद सब के साथ कुछ ऐसा ही होता होगा आप लोगों का तो पता नहीं पर मेरे साथ कुछ ऐसा ही होने वाला था। चलिये कुछ समय आप को अपने खुशी दुख धोखा अवसाद आप क्या कुछ नहीं कस्ट सहते है उसे पाने के लिए जिसको आप शरीर से नहीं जब उसकी आत्मा से प्यार हो जाये। 

यह कहानी मेरी मेरा नाम उमाशंकर भारती  बिहार(भारत)का एक निम्न मध्यम वर्गी परिवार का 28 वर्ष का लड़का और वो मासुमगंज  सुलतानगंज से लगभग 10किलोमीटर देवघर वाले रास्ते मे (बिहार)की एक खुबसूरत सी 24 वर्ष की  लडकी खुशबू के बीच की है।

हमारी पहली मुलाकात अक्टूबर/नवम्बर 2017 मे हुई थी जब मेरी फुफेरी बहन की शादी फायनल करने इसके घर मे अपने परिवार के साथ गया। जब दरवाजे से इसके घर के अंदर गया  गया वह सामने रसोई मे कुछ बना रही थी। 5'3" लगभग  उचाई  वाली  लड़की दिखी पहली बार देखते ही उसका हसमुख चेहरा दिल और मन मे अलग छाप छोड़ दिया। ऐसा नहीं की इसके पहले और लड़की मेने नहीं देखी थी आप बहुत सी लड़की देखते है पर हर किसी को पाने और उसके साथ जिवन बिताने की ईच्छा नहीं होती है पर पता नहीं क्यों इस को देखने के बाद ऐसा लगा शायद कुछ हो जाये फिर जब आप समाज रिस्ता इन सब के चारोऔर रहते है तो कुछ लोकलाज निभाना पड़ता है और चुकी यह घर फुफेरी बहन का होने वाला ससुराल होने वाला था और मे अपनी बहन से बड़ा था तो दिल की बात दिल मे ही रह गई पर मेने अपनी भाई से बोला काश तुम मेरी शादी करा दो भाई ने मजाक मे बोला एक तो रिस्ता मे छोटी और वो भी बहन का घर। 

फिर मन मे बेचेनी हुई इसका नाम क्या है  आप घर के किसी सदस्य से पुछ नहीं सकते है पर जो शादी का बात करवाय था वो लड़की का मोसेरा जिजा मेरे रिस्ते मे मुझे भाई लगता था उन को आगे कर इस का नाम पता चला 'खुशबु' नाम सुन कर दिल मे घर गई।फिर जो रस्म था उस को पुरा कर सभी वापस आ गए। यहां से प्यार की सुरुवात तो नहीं पर हा वो लड़की इतनी अच्छी लगी की उसके बारे मे और जानकारी लेने का मन होता था पर जब आप खुद रोजगार की तलाश मे हो तो मन से फीर इस तरह की बाते का कोई मोल नहीं होता है जिन्दगी उसी तरह से चलने लगी और कब ये सारी बातें दिमाग से निकल गई पता ही नहीं चला। दुसरी मुकालात......

Comments

Popular posts from this blog

प्यार का परवान

तीसरी मुलाकात